Recent comments

Breaking News

जर्मनी

जर्मनी
 प्राचीन रोमन डैन्यूब नदी के उत्तर में रहने वाले बर्बर कबीलों वाले देशों को गेर्मानिया कहा जाता था, इसी के नाम पर अंग्रेजी शब्द जर्मनी' पड़ा। धीरे-धीरे इन कबीलों का ईसाइकरण हुआ और यह देश ईसाई पवित्र रोमन साम्राज्य का केन्द्र बन गया।
राजधानी बर्लिन
सबसे बड़ा शहर बर्लिन
प्रमुख भाषा जर्मन
सरकार संघीय सरकार
इंटरनेट टीएलडी .de
दूरभाष कोड +49

भारत के साथ सम्बन्ध
जर्मन चांसलर एंजेला डोरोथिया मर्केल भारत के साथ आर्थिक संबन्धों को दीर्धकालिक करना चाहती हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने इस दिशा में रणनीतिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए। हाल के वर्षों में भारत एवं जर्मनी के बीच वार्षिक व्यापार दर तेजी से बढ़ी है। इसमें मर्केल की सराहनीय भूमिका है।
कुल क्षेत्रफल :  357,022 वर्ग किमी., भू-क्षेत्रफल : 348,672 वर्ग किमी., जलीय क्षेत्रफल : 8,350 वर्ग किमी., स्थल सीमा रेखा : 3,621 किमी. समुद्री तट रेखा : 2,389 किमी.
जनसंख्या : 82,282,988 (2010 अनु.); जनसंख्या आयुवर्ग : 0-18 वर्ष 13.7', 15-64 वर्ष 66.1', 65 वर्ष से अधिक20.3'; जनसंख्या वृद्धि दर : -0.06' (2010 अनु.); जन्म दर: 8.21/1000; मृत्यु दर: 11/1000; आयु प्रत्याशा: 79.41 वर्ष,  पुरूष 76.41 वर्ष, महिला 82.57 वर्ष; लिंगानुपात : 1.055 पुरूष/महिला; शिशु मृत्युदर : 3.95/1000; नगरीकरण : कुल आबादी का 74';
प्रमुख शहर : बॢलन, हैम्बग, म्यूनिख, कोलोन, फ्रैंकफत, इस्सेन, डॉर्टमुंड, स्टुटगार्ट, डसेलडॉर्फ, ब्रेमेन, हेनोबर, ड्यूशबग.
भौगोलिक संरचना
जर्मनी की उत्तर दिशा में उत्तर सागर और बाल्टिक है और दक्षिण में आल्पस लेक कांसटेंस और नदी दक्षिण-पश्चिम सीमा तक है। प्रमुख नदियाँ, दानुबे दि एल्बे, दि वासेर और दि मोसेल्ले हैं। इसमें 16 राज्य हैं।
राजनीतिक संरचना
यहाँ संघीय शासन व्यवस्था है। संघीय परिषद या उच्च सदन के उन्यासी सदस्यों समेत 3 से 6 सदस्यों की नियुक्ति अल्प अवधि के लिए राज्य सरकारों द्वारा की जाती है। संघीय सभा या निम्र सदन में छ: सौ बासठ सदस्य होते हैं। जिनका निर्वाचन चुनाव द्वारा चार वर्षों के लिये किया जाता है। संघीय सभा जर्मनी के चांसलर का चुनाव करती है तथा चांसलर मंत्रिपरिषद का गठन करता है। राष्टरपति सदन द्वारा मनोनीत किया जाता है
इतिहास

सेल्टों को जर्मनी का प्रारंभिक नागरिक माना जाता है। इसके पश्चात् द्वितीय शताब्दी ई.पू. में जर्मन जनजातियों ने यहाँ बसना शुरु किया। चौथी व पांचवीं शताब्दी ई. में रोमन साम्राज्य पर जर्मन निवासियों ने कई आक्रमण किए। इनमें से एक जनजाति फ्रैंक ने चार्ले मैग्ने के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप में अपना प्रभुत्व स्थापित किया। 843 ई. में बेरहुन की संधि से राइन के पूर्व की भूमि को चार्ले मैग्ने ने जर्मन प्रिंस लुईस को प्रदान कर दी।
14वीं शताब्दी तक पवित्र रोमन साम्राज्य का आशय जर्मन साम्राज्य से ही था, जहाँ के प्रिंस पवित्र रोमन सम्राट को चुनते थे। 1438 में हैम्सबर्ग के अल्बर्ट सम्राट ने और 1806 तक पवित्र रोमन साम्राज्य पर इसी वंश का शासन रहा।
इसी बीच प्रसिया एक शक्तिशाली राज्य के रूप में उभर रहा था। सिलेसिया के मुद्दे पर फ्रेडरिक महान (1740-1786 ई) ने प्रसिया की सेना को संगठित करके ऑस्ट्रिया की मारिया थेरेसा को पराजित किया। वाटरलू की लड़ाई (1816 ई.) में नेपोलियन की पराजय के पश्चात् जर्मनी में प्रभुत्व के लिए ऑस्ट्रिया और प्रसिया के मध्य रस्साकसी चलती रही जिसकी परिणति ऑस्ट्रिया (1866) की पराजय में हुई और उत्तर जर्मन परिसंघ (1867) की स्थापना की गई। इस जर्मन एकता के सूत्रधार प्रसिया के प्रधानमंत्री ओट्टो वॉन बिस्मार्क थे। उन्होंने डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और फ्रांस के खिलाफ युद्ध छेड़कर सम्पूर्ण जर्मनी को एकता के सूत्र में बांधा। 18 जनवरी, 1871 को प्रसिया के सम्राट विल्हेल्म प्रथम को जर्मन सम्राट घोषित किया गया। शक्तिशाली सेना, कुशल नौकरशाही और निष्ठïावान मध्यम वर्ग की सहायता से बिस्मार्क ने एक शक्तिशाली केंद्रीकृत जर्मनी के निर्माण में सफलता प्राप्त की।
1890 में सम्राट विल्हेल्म ने बिस्मार्क को अपदस्थ कर दिया और उपनिवेशवाद की नीति अपनाते हुए शक्तिशाली नौसेना की स्थापना की। प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी की जबर्दस्त पराजय हुई (1914-1918)। युद्ध के पश्चात सम्राट कैसर ने नीदरलैण्ड में शरण ली। ऐसी स्थिति में फ्रेडरिक इबर्ट और फिलिप शीडमान के नेतृत्व में सोशल डेमोक्रेट्स ने 'वेयमार रिपब्लिकÓ की स्थापना की। प्रथम विश्वयुद्ध का सर्वाधिक दुष्परिणाम जर्मनी को झेलना पड़ा। वर्साय की संधि से उसकी सेना समाप्त कर दी गई और उस पर भारी जुर्माना ठोका गया।
ऐसे में एडोल्फ हिटलर का उदय हुआ। 30 जनवरी, 1933 को राष्टï्रपति वॉन हिंडनबर्ग ने हिटलर को चांसलर नियुक्त कर दिया। 2 अगस्त, 1934 को राष्टरपति हिंडनबर्ग की मृत्यु हो गई। हिटलर ने वर्साय की संधि का परित्याग करते हुए जर्मनी का सैन्यीकरण जोर-शोर से शुरू कर दिया। 1935 में उसने जर्मनी को 'लीग ऑफ नेशन्स' से बाहर निकाल लिया और राइनलैंड पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ उसने जापान और इटली से रिश्ते भी मजबूत किए। मार्च 1938 में जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर कब्जा कर लिया। 1 सितम्बर, 1939 को पोलैण्ड पर जर्मनी के हमले से द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत हुई।
द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी को आरंभ में शानदार सफलताएं मिलीं, किंतु बाद में उसे जबर्दस्त पराजय का सामना करना पड़ा। 8 मई, 1945 को जर्मनी ने मित्र राष्टरों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर के आदेश पर लगभग 60 लाख यहूदियों की हत्या की गई। युद्ध की समाप्ति के बाद मित्र राष्टरों ने बॢलन कांफ्रेंस के द्वारा जर्मनी को चार भागों में बाँट दिया। सं.रा. अमेरिका व सोवियत संघ के मध्य जर्मनी को लेकर तीखे मतभेद उभरे। 31 मई, 1948 को सं.रा. अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस इत्यादि ने तीन पश्चिमी क्षेत्रों को आपस में मिलाकर एक जर्मन राज्य स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की।
23 मई, 1949 को सोवियत हिस्से वाले जर्मनी को फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी घोषित करके बोन को उसकी राजधानी बनाया गया। वहाँ सोवियत यूनिटी (कम्युनिस्ट पार्टी) के नेतृत्व में एक दलीय शासन व्यवस्था की स्थापना की गई। 7 अक्टूबर, 1949 को एक केंद्रीकृत संविधान को अपनाया गया।
दोनों जर्मन देशों के मध्य अविश्वास की खाई उस समय और गहरा गई जब 1961 में पूर्वी जर्मनी ने बर्लिन दीवार का निर्माण कराया। ऐसी परिस्थितियों में पश्चिमी जर्मनी अमेरिका व यूरोपीय देशों के और करीब आ गया।
1982 में क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी के हेलमुट कोल पश्चिमी जर्मनी के नए चांसलर चुने गए। इनके शासनकाल के दौरान पश्चिमी जर्मनी ने आॢथक विकास की नई बुलंदियाँ छुईं। 1989 में पूर्वी जर्मनी में कम्युनिस्ट पार्टी का पतन हो गया। 9 नवम्बर, 1989 को बॢलन दीवार तोड़ दी गई। जुलाई, 1990 में सोवियत राष्टï्रपति मिखाइल गोर्बाचोव द्वारा नर्म रुख अपनाने के बाद दोनों जर्मन राष्टï्रों के एकीकरण का रास्ता प्रशस्त हो गया। 3 अक्टूबर 1990 को पूर्वी जर्मनी का पश्चिमी जर्मनी में एकीकरण हो गया।
27 सितम्बर, 1998 को एक महत्वपूर्ण चुनाव में सोशल डेमोक्रेट पार्टी के गेरहार्ड श्रोएडर ने हेलमुट कोल के 16 वर्षीय शासन का अंत कर दिया। 1999 में जर्मनी ने कोसोवो युद्ध में नाटो का साथ दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यह पहली बार था जब जर्मन सेना ने किसी युद्ध में भाग लिया। 8 सितम्बर 2005 को हुए आम चुनाव में गेरहार्ड श्रोएडर की सोशल डेमोक्रेट पार्टी पराजित हुई और सीडीयू/सीएसयू की एंजेला मर्केल ने गठबंधन सरकार का गठन किया।

आर्थिक
यह यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और सकल घरेलू उत्पाद के मामले में इसका विश्व में चौथा स्थान है। जर्मनी की जीडीपी में सेवा क्षेत्र का 70 प्रतिशत योगदान है।
आॢथक आंकड़े

सकल घरेलू उत्पाद (क्रयशक्ति) : 2.81 खरब अमेरिकी डॉलर(2009 अनु.); सकल घरेलू उत्पाद (आधिकारिक विनिमय दर) : 3.353 खरब डॉलर; जीडीपी वास्तविकवृद्धि दर : -4.9' (2009 अनु.); सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (क्रय शक्ति): 34,100 डॉलर (2009 अनु.); क्षेत्रवार सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) : कृषि 0.9', उद्योग 26.8', सेवा क्षेत्र 72.3'; श्रम शक्ति : 4.35 करोड (2009 अनु.),  क्षेत्रवार श्रमशक्ति : कृषि 2.4', तकनीकी 29.7', सेवा क्षेत्र 67.8' (2005), बेरोजगारी दर: 7.5' (2009 अनु.), गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या : 11' (2001 अनु.),  बजट : 1.507 खरब डॉलर, खर्च : 1.618 खरब डॉलर, सार्वजनिक ऋण : सकल घरेलू उत्पाद का 72.1' (2009 अनु.), मुद्रास्फीति उपभोक्ता मूल्य पर : ०.3' (2009 अनु.), उद्योग: लोहा, स्टील, कोयला, सीमेंट, केमिकल्स, मशीनरी, वाहन, मशीन टूल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड व बेवरेजि़ज, पोत निर्माण, टेक्सटाइल; प्राकृतिक संसाधन: लौह अयस्क, कोयला, पोटाश, टिम्बर, लिग्नाइट, यूरेनियम, तांबा, प्राकृतिक गैस, नमक, निकिल;
औद्योगिक उत्पादन वृद्घिदर : -11' (2009 अनु.), विद्युत उत्पादन : 593.4 अरब किलो वॉट प्रति घंटा, कच्चा तेल उत्पादन : 156,800 बीबीएल/दिन (2009 अनु.), प्राकृतिक गैस उत्पादन : 15.29 अरब घन मीटर (2009 अनु.), निर्यात : 1.159 खरब डॉलर, निर्यात सामग्रियां : मशीनरी, वाहन, कैमिकल, धातु, टेक्सटाइल, प्रमुख साझेदार : फ्रांस 10.2', अमेरिका : 6.7', नीदरलैंड 6.7', युनाइटेड किंगडम 6.6', इटली 6.3', आस्ट्रिया 6', चीन 4.5', स्विटजरलैंड 4.4' (2009), आयात: 966.9 अरब डॉलर(2009 अनु.),  आयात सामग्री : मशीनरी, वाहन, केमिकल्स, फूड प्रसंस्करण, टेक्सटाइल्स, मेटल; प्रमुख साझेदार : नीदरलैंड 12.71', फ्रांस 8.3', बेल्जियम 7.19', चीन 6.89', इटली 5.88', आस्ट्रिया 4.55', यूनाइटेड स्टेट 4.25', स्विटजरलैंड 4.07' (2009).
संचार - टेलीफोन: लैंड लाइन (5.15 करोड़, 2008); मोबाइल सेल्युलर: 10.72 करोड़ (2008); रेडियो ब्रॉडकास्ट स्टेशन: एएम-51, एफ एम-767, शॉर्टवेव 4 (1998); टेलीविज़न ब्रॉडकास्ट स्टेशन: 373;
इंटरनेट प्रयोगकर्ता: 6.19 करोड़ (2008)।
परिवहन- रेलवे: 41,896 किमी. (2008); राजमार्ग: कुल 644,480 किमी.; जलमार्ग: 7,467 किमी.; बंदरगाह: ब्रेमेन, ब्रेमेर हावेन, ब्रुन्सबुट्टïेल, ड्यूशबर्ग, फ्रैंकफुर्त, हैम्बर्ग, काल्र्सरूहे, मेंज़, रास्टॉक, विल्हेम्सहावेन; हवाई अड्डïे : 550 (2009); मर्चेंट नेबी : कुल जहाज 393.
धर्म - जर्मनी एक ईसाई बहुल देश है। यहां के तकरीबन 34' लोग प्रोटेस्टेंट एवं 34' कैथोलिक हैं। इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या यहां 3.7'  के करीब है। शेष 28.3' किसी भी धर्म से असंबद्घ अथवा अन्य हैं।
जातीय समूह : जर्मन 91.5', तुर्की 2.4', इतालवी 0.7', ग्रीक 0.4', पोलिश 0.4', अन्य 4.6'
भाषा - जर्मनी के अधिकतर लोग जर्मन भाषा का ही बातचीत में प्रयोग करते हैं। यही यहां की प्रमुख भाषा है। कुछ प्रदेशों में दूसरी भाषाएं भी बोली जाती हैं, लेकिन इनके बोलने वालों की संख्या अधिक नहीं है।
स्पोट्र्स - जर्मनी का प्रमुख स्पोट्र्स फुटबाल है। यह देश कई बार फुटबाल विश्वकप का विजेता भी रह चुका है। इसके अलावा स्वीमिंग, हॉकी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, आईस हॉकी और टेनिस भी वहां काफी लोकप्रिय हैं। इधर दो दशकों से जर्मनी के लोगों का रुझान हॉकी की तरफ तेजी से बढ़ा है। उसने हॉकी विश्वकप में भी कई बार सराहनीय प्रदर्शन किया है एवं इसमें शीर्ष स्थान भी हासिल किया है। इस हॉकी विश्वकप फाइनल में जर्मनी को हराकर यह खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है।
शिक्षा - जर्मनी में उच्चशिक्षा सुधार कार्यक्रम सन 1960 से काफी तेजी से चलाए गए। इन कार्यक्रमों की बदौलत ही आज यह देश उच्च साक्षरता दर वाले देशों की सूची में शामिल हो सका है। एआरडब्ल्यूयू की सन 2008 की रैंकिंग में श्रेष्ठ 100 में यहां के 6 एवं 200 में 18 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।


No comments

Blog Archive