करेंट अफेयर्स 2015
करेंट अफेयर्स 2015
- बांग्लादेश सरकार ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ' मुक्ति संग्राम ' सम्मान से सम्मानित किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी तरफ से यह सम्मान 07 जून 2015 को बांग्लादेश में आयोजित एक समारोह में ग्रहण किया।
- भारतीय सेना ने 9 जून 2015 को म्यांमार की सीमा में प्रवेश कर उग्रवादीयो के खिलाफ कार्यवाही की जिसमें सेना द्वारा 20 उग्रवादी को मार गिराया गया।
- सुरेश कलमाड़ी को एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन का अध्यक्ष पुरस्कार से 2 जून को सम्मानित किया गया।
- आईसीआईसीआई बैंक ने 09 जून 2015 को एम. के. शर्मा को गैर - कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
- विजय शर्मा 08 जून 2015 को केंद्र सरकार द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किए गए।
- विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. सिवान 01 जून 2015 को नियुक्त किए गए।
- पी. कुनीकृषनन् सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक नियुक्त किए गए।
- राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ( NSG ) का महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आर. सी. तायल को नियुक्त किया गया।
- कोच्चि में 10 जून 2015 को भारत के पहले स्वदेश में निर्मित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को जलावतरण किया गया।
- विश्व के सात औद्योगिक देशों का समूह जी - 7 ( कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, जापान एवं अमेरिका ) का शिखर सम्मेलन 08 जून 2015 को जर्मनी के अलमू में सम्पन्न हुआ।
- भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी के. वी. चौधरी को केंद्र सरकार ने 08 जून 2015 को मुख्य सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया है।
- भारत के प्रसिद्ध वास्तुकार चार्ल्स कोरिया का मुंबई में निधन हो गया। उनके द्वारा डिज़ाइन की गई इमारतों में भोपाल में भारत भवन एवं विधानसभा भवन है। वे भारत सरकार द्वारा 1972 में ' पद्मश्री ' तथा 2006 में पद्म विभूषण सम्मानित किये गये थे
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मंगलयान मिशन ' मार्स आर्बिटर मिशन ' की टीम को अमेरिका के प्रतिष्ठित पुरस्कार स्पेस पायनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- अमरीका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन के खिताब पर कब्जा किया। एवं पुरुष वर्ग में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराकर जीत हासिल की।
- भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 16 जून 2015 को गुआम के विरुद्ध दो गोल कर अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 50 गोल करने वाले पहले भारतीय फुटबालर बन गए।
- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा एवं अश्विनी पोनप्पा ने जून 2015 में कनाडा ओपन का महिला युगल खिताब जीता।
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी सलाहकार समिति में सचिन तेंदुलकर,सौरभ गांगुली एवं वी वी एस लक्ष्मण को शामिल करने की घोषणा की।
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राहुल द्रविड़ को 6 जून 2015 को भारत की अंडर 19 एवं भारत - ए टीम का कोच नियुक्त किया।
- इटली की ससारा सिटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारत ने कुल नौ पदक जीते जिनमें आठ स्वर्ण और एक कांस्य पदक है । स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान - योगेश्वर दत्त, प्रवीण राणा, अमित कुमार, नरसिंह यादव, सोनू, सोमवीर, मौसम खत्री एवं हितेंदर है । कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान रजनीश हैं।
- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विश्व के नौवें गेंदबाज बन गए। 14 जून 2015 को हरभजन सिंह के 102 टेस्ट मैच में 416 विकेट हो गए।
- इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के आठवें संस्करण के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियन ने चैन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
- प्रमुख आईपीएल पुरस्कार - पर्पल कैप - ड्वेन ब्रावो ( चैन्नई ), आरेंज कैप - डेविड वार्नर ( हैदराबाद ), इमर्जिंग प्लेयर - श्रेयस अय्यर ( दिल्ली) , बेस्ट कैच - ड्वेन ब्रावो, फेयर प्ले अवार्ड - चैन्नई सुपर किंग्स , मैन ऑफ दी सीरीज - आंद्रे रसेल ( कोलकाता) , सर्वाधिक छक्के - क्रिस गेल ( बंगलौर)
- भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को फोर्ब्स पत्रिका ने जून 2015 में जारी 100 धनी खिलाड़ियों की सूची में 23 वें स्थान में शामिल किया है।
- 5 जून 2015 को जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने राजस्थान के जयपुर से राष्ट्रीय स्तर पर जल क्रांति की शुरुआत की।
- पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को भारत एवं विश्व में मनाया गया। नई दिल्ली में राजपथ पर एक साथ 35 हजार से ज्यादा लोगों ने योग करके रिकॉर्ड बनाया।
- आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को कोलम्बिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से 25 जून 2015 को हन्यूस्टन में सम्मानित किया गया
- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( ICC ) के नए अध्यक्ष 25 जून को नियुक्त किए गए। आई सी सी चेयरमैन एन श्रीनिवासन से मतभेद के चलते बांग्लादेश के मुस्तफा कमाल ने 1 अप्रैल को इस पद इस्तीफा दे दिया था ।
- थाइलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में 16 वाँ विश्व संस्कृत सम्मेलन 28 जून से 2 जुलाई 2015 को सम्पन्न हुआ।
- आइफा ( International Indian Film Academy ) अवार्ड मलेशिया के कुआलांलपुर में जून 2015 को प्रदान किये गए। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म - क़्वीन , सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - शाहिद कपूर ( हैदर ) , सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कंगना राणावत ( क़्वीन )सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - राजकुमार हिरानी ( पीके ) ..…।
- 18 अप्रैल 2015 में हरिशंकर ब्रह्मा के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी बने ।
- ब्रिक्स नव विकास बैंक ( NDB ) के पहले अध्यक्ष पद के लिए के.वी. कामथ को चुना गया । उनका कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा।
- ब्रिक्स समूह के सदस्य देश - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका है।
- श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी कुमार संगकारा को दूसरी बार ब्रिटेन की पत्रिका विजडेन ( क्रिकेट की बाइबिल ) ने 2014 का वर्ष का लीडिंग क्रिकेटर से सम्मानित किया। भारत के वीरेन्द्र सहवाग भी यह सम्मान दो बार प्राप्त कर चुके हैं।
- लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 10 मई 2015 को कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद के.वी थामस को लोक लेखा समिति ( PAC ) का अध्यक्ष नियुक्त किया ।
- लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की मोम की प्रतिमा लगाई गई, वह ऐसी सातवीं बालीवुड हस्ती हैं जिसकी प्रतिमा इस संग्रहालय में लगाई गई।
- अमिताभ बच्चन केंद्र सरकार के हेपेटाइटिस - बी उन्मूलन अभियान के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए।
- 12 मई 2015 को पंजाब राज्य भारत सरकार के मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने वाला पहला राज्य बन गया।
- केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला एवं मुख्तार अब्बास नकवी ने वाराणसी में उस्ताद योजना की शुरुआत 14 मई 2015 में किया।
- USTAD - ( UPGRADING THE SKILLS AND TRAINING IN TRADITIONAL ART- KRAFT FOR DEVELOPMENT )
- विश्व व्यापार संगठन का 161 वां सदस्य सेशेल्स बना। इससे पहले 2013 में लाओस एवं ताजिकिस्तान तथा 2014 में यमन इसके सदस्य बने थे।
- केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2014 - 15 में स्वच्छ भारत अभियान के क्रियान्वयन में गुजरात सभी राज्यों से आगे है।
- डाँ के. सतीश रेड्डी को 11 मई 2015 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने न्यायाधीश साइरेक जोसेफ को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष 11 मई 2015 को नियुक्त किया।
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF ) के महानिदेशक का पद वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने 1 मई 2015 को ग्रहण किया।
- श्री गुलशन राय को भारत के पहले साइबर सुरक्षा प्रमुख के रुप में नियुक्त किया गया।
- गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में आई एन एस सरदार पटेल नौसैनिक पोत पोरबंदर स्थित नौसेना में शामिल किया गया।
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ( DRDO ) द्वारा विकसित स्वदेशी सुपरसोनिक मिसाइल 'आकाश ' 5 मई 2015 को सेना में शामिल किया गया।
- मझगाँव डॅाकयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित स्कॅार्पियन पनडुब्बी ' कलावरी ' का उद्घाटन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने मुंबई में किया। फ्रांस के सहयोग से भारत में बनी यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित इस श्रेणी की पहली पनडुब्बी है, 2016 तक इसे सेना में शामिल किए जाने की संभावना है।
- बालीवुड के अभिनेता एवं फिल्मकार शशि कपूर को वर्ष 2014 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- मैनबुकर पुरस्कार हंगरी के लेखक करास्जाना होरकाई को उनकी कृति ' द मेलन्काली आँफ रेसिस्टेंस ' एवं ' सतनतैंगो ' के लिए दिया गया।
- यूनेस्को द्वारा प्रेस फ्रिडम पुरस्कार सीरियाई पत्रकार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता माजेन डेरविश को देने की घोषणा 3 मई 2015 को की गई । डेरविश सीरिया के एक जेल में बंद है।
- लंदन की रॅायल ज्योग्राफिकल सोसायटी में आयोजित 'विटेले सम्मान' जिसे 'ग्रीन आँस्कर' कहा जाता है, भारत के डॉ. प्रोमोद पाटिल एवं डॉ. आनन्द कुमार को उनके द्वारा वन्य जीव संरक्षण पर किये गए काम के लिए दिया गया।
- वशिष्ठ पत्रकार ओम थावनी को वर्ष 2014 का 24 वाँ बिहारी पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है।
- पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान -ए-पाकिस्तान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दिया गया। यह सम्मान पाने वाले वह 18 वे विदेशी एवं तीसरे चीनी व्यक्ति है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (1990 में ) यह सम्मान पाने वाले एकमात्र भारतीय है।
- आई टी बी पी के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
- केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजभाषा पुरस्कारों के नामों में परिवर्तन, राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान - विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार अब 'राजभाषा गौरव पुरस्कार ' एवं इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार अब ' राजभाषा कीर्ति पुरस्कार ' कर दिया गया है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 मई 2015 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जीवन ज्योति बीमा योजना ( PMJJBY ) की शुरुआत की।
- नेपाल में दिनांक 25 - 26 अप्रैल को आए भयंकर भूकंप में बचाव एवं राहत कार्य के लिए सेना द्वारा 'आँप्रेशन मैत्री ' संचालित किया गया था।
- 'आँप्रेशन राहत ' द्वारा संकटग्रस्त यमन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
- मध्यप्रदेश शासन के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा इसी वर्ष 2015 को प्रारंभ किए गए कवि प्रदीप राष्ट्रीय सम्मान प्रसिद्ध गीतकार गोपालदास नीरज को 24 मार्च 2015 को दिया गया।
- भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन संघ ( WTA ) द्वारा जारी रैंकिंग सूची में पहला स्थान प्राप्त करने वाली पहली महिला खिलाडी बन गई है। इससे पहले भारत के केवल प्रकाश पादुकोण ने ही पुरुष वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।
- भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी विश्व टेनिस महासंघ द्वारा जारी एटीपी रैंकिंग में महिला युगल श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया
- भारत की गीता फोगट ने सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप 2015 में महिलाओं की 58 किग्रा वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता।
No comments